Coin और Token में अंतर और जाने किसका क्या उपयोग हैं
Coin और Token में अंतर और जाने किसका क्या उपयोग हैं
जब हम लोग क्रिप्टोकरंसी के बारे में पढ़ते हैं या सुनते हैं तो हमने कभी ना कभी कॉइन और टोकन का नाम सुना होगा आपको भी ऐसा लगता होगा कि Coin और Token ये
दोनो एक ही हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है इन दोनों में बहुत बड़ा अंतर है अगर आपको भी इन दोनों को अच्छी तरह से समझना है तो इस पोस्ट को जरूर पढ़ना चाहिए
Coin क्या हैं ?
Coin एक प्रकार की क्रिप्टोकरंसी होते हैं। जो एकदम स्वतंत्र रूप में होती हैं। यानी कि यह अपने खुद के ब्लॉकचेन पर चलते हैं। दूसरों के ब्लॉकचेन पर नहीं चलती हैं। सीधे सरल भाषा में अगर करना चाहे तो यह अपने खुद के ब्लॉकचेन नेटवर्क पर काम करती हैं।
उदाहरण से समझना
BitCoin :
अगर हम बात करें बिटकॉइन के बारे में तो यही है दुनिया की सबसे पहली और सफल क्रिप्टोकरेंसी , जिसे 2009 में सातोशी नाकामोटो नामक व्यक्ति या समूह ने लॉन्च किया था। बिटकॉइन की खुद की एक ब्लोकचैन हैं और यह मूल रूप से स्वतंत्र है।
Etherium :
Etherium के बारे में हम बात करें तो इसे विटालिक ब्यूटेरिन ने 2013 में इसके बारे में विचार विमर्श किया और ससन 2015 में इसे लॉन्च कर दिया गया। यह भी अपनी एक स्वतंत्र
ब्लोकचैन पर चलता हैं।
Coin के उपयोग
कॉइन के उपयोग के बारे में बात करें तो मुझे बहुत सारे उपयोग हैं और टोकन इससे अलग है
(1) कॉइन को हम डिजिटल पैसे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
(2) कॉइन से हम खरीदारी, लेन-देन के साथ इसका निवेश भी कर सकते हैं।
(3) इससे हम नेटवर्क की फीस भी चुका सकते हैं जैसे एथेरियम नेटवर्क पर लेनदेन करने पर जो गैस फीस लगती हैं वैसे ही।
Token क्या होता हैं
अब हम जानेंगे कि Token क्या होता हैं, तो टोकन भी एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी होती हैं लेकिन ये दुसरो के ब्लॉकचैन पर चलती हैं। जो मूल रुप से स्वतंत्र नहीं हैं।
उदाहरण से समझना
SHIBA Inu ( SHIB) :
Shiba Inu (SHIB) यह एक क्रिप्टोकरंसी टोकन हैं। जिसे सन 2020 में एक अनजान व्यक्ति जिसका नाम रयोशी बताया जा रहा है। यह एथेरियम की ब्लॉकचेन पर चलता है और यह एक मीम कॉइन है।
BAT (Basic Attention Token)
BAT टोकन का पूरा नाम Bassic Attention टोकन है। यह भी एक प्रकार का क्रिप्टो टोकन है। जो दूसरों के ब्लॉकचेन पर चलता है यह एक ऐसा टोकन है। जो विज्ञापन देखने के बदले में इनाम देता है और यह एक Brave Browser से जुड़ा हुआ है।
Token के उपयोग
1. टोकन को हम क्रिप्टो मार्केट में खरीद - बेच सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।
2. कुछ टोकन से हम किसी ऐप में कोई सामान या सेवाएँ ले सकते हैं।
3. टोकन किसी गेम में किसी खास चीजों के लिए उपलब्ध होते हैं।
![]() |
Coin or Token Deference |
मै आशा करता हु कि ये पोस्ट पढकर आप Coin or Token में अंतर समझ चुके होंगे। अगर आपको क्रिप्टो के बारे में और भी जानकारी चाहिए तो कमेंट में जरूर बताएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें