Crypto Currency क्या हैं जाने संपूर्ण जानकारी

आज की इस दुनिया में क्रिप्टोकरंसी का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। खासकर बिटकॉइन का नाम तो जरुर सुना होगा तो क्या होती है, क्रिप्टोकरंसी और यह जो बिटकॉइन है, इसका क्या मतलब होता है और यह किस काम में आता है। यह सारी जानकारी आपको सीधी सरल भाषा में विस्तार से समझाने का प्रयास करेंगे 













Cryptocurrency क्या हैं 

आसान भाषा में कहे तो क्रिप्टोकरंसी एक डिजिटल संपत्ति है। डिजिटल संपत्ति यह क्या होती है डिजिटल संपत्ति यानी कि इसको सिर्फ नेटवर्क पर इस्तेमाल किया जाता है। इस वर्चुअल मुद्रा पर कहा जाता है इसका इस्तेमाल क्रिप्टो में निवेश लेनदेन ट्रांसफर के रूप में किया जाता है। यह किसी बैंक या केंद्र सरकार के अधीन नहीं होती हैं। इस नेटवर्क के सभी यूजर नियंत्रित करते हैं। यह ब्लॉकचेन नामक विकेंद्रीकृत नेटवर्क पर चलती हैं। क्रिप्टोकरंसी में लेनदेन सार्वजनिक लेजर यानी ब्लॉकचेन में रिकॉर्ड होते हैं।





Blockchain क्या हैं

ब्लॉकचेन एक डिजिटल तकनीक है जिसे क्रिप्टोकरंसी की रीढ कहा जाता है। इस तकनीक के जरिए ट्रांजैक्शन को सुरक्षित और प्रदर्शित तरीके से रिकॉर्ड करते हैं। इसमें एक नया एक ब्लॉक दूसरे ब्लॉक से जुड़कर नए ब्लॉक का निर्माण करता है अगर किसी एक ब्लॉक में कोई तकनीकी इस्यू हो  जाता है तो वह दूसरे ब्लॉक से नहीं जुड़ पता है। यह ब्लॉक से ब्लॉक जुड़कर चयन का निर्माण करते हैं इसलिए इसे ब्लॉकचेन कहा जाता है।





Popular Cryptocurrency 

BitCoin : बिटकॉइन एक डिजिटल मुद्रा क्रिप्टोकरंसी है। जिसे 2009 में सातोशी नाकामोटो नामक गुमनाम व्यक्ति या समूह ने बनाया था। यह पहली विकेंद्रीयकृत वर्चुअल मुद्रा है। जिसका मतलब है कि इसे केंद्रीय बैंक या सरकार नियंत्रित नहीं करते हैं। बिटकॉइन का कोई भौतिक स्वरूप नहीं होता है। यह केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में मौजूद रहता है और उपयोगकर्ता एक दूसरे को इंटरनेट के माध्यम से बिटकॉइन भेज सकते हैं। सभी लेनदेन ब्लॉकचेन नामक सार्वजनिक वितरित खाता पुस्तिका पर दर्ज होते हैं, जिसे नेटवर्क में पारदर्शिता बनी रहती है और कोई भी संस्थान इसे नियंत्रित नहीं कर सकता कुल मिलाकर 21 मिलियन बिटकॉइन ही बनाए जाने हैं। जिसे मुद्रास्फीति भी की संभावना कम हो जाती है।



Etherium : सन 2015 में विटालिक ब्यूटीरिन आदि द्वारा विकसित किया गया। यह एक विकेंद्रीक्रत ब्लॉकचेन प्लेटफार्म है जो स्मार्ट कांट्रैक्ट और डिसेंट्रलाइज्ड एप्लीकेशन (Dapps) चलाने की सुविधा देता है। एथेरियम का अपना टोकन ईथर (ETH)  है। बिटकॉइन प्रमुख रूप से धन संतान आधारित करने के लिए उपयोग होता है जबकि एथेरियम एक संपूर्ण इकोसिस्टम है। जिसमें डेवलपर्स अपने खुद के प्रोजेक्ट बना सकते हैं और यह पूर्ण रूप से स्वतंत्र भी हैं।


DogeCoin : यह क्रिप्टोकरंसी 2013 में बिल्ली मार्कस और जैक्शन पामर ने इंटरनेट मीम पर         आधारित मजाक के तौर पर लॉन्च की थी। 
इसका लोगो कुत्ते की मीम इमेज पर आधारित है। 
यद्यपि शुरुआत में इसे मजाक समझा जाता था। फिर भी डोज कॉइन को समुदाय में काफी लोकप्रियता मिली है और यह निवेशको के बीच में भी प्रचलित हो गया है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्लॉकचेन तकनीक क्या है? जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

Coin और Token में अंतर और जाने किसका क्या उपयोग हैं